मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में हर शनिवार “नो व्हीकल डे” लागू करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में हर शनिवार “नो व्हीकल डे” लागू करने के दिए निर्देश
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने हेतु महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं।
महानिदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल जैसे विकल्पों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक स...
