Monday, November 16News That Matters

उत्तराखंड

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च   

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च  

आपका शहर, उत्तराखंड, देहरादून
  बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का प्रयास रंग लाया लखनऊ स्थित बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार करेगी एक करोड़ की धनराशि खर्च   श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन लखनऊ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में योगी सरकार एक करोड़ की धनराशि खर्च करेगी। इस सन्दर्भ में उप्र पर्यटन द्वारा बीकेटीसी को पत्र प्रेषित किया गया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर के विकास में सहयोग देने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ के अमीनाबाद में बीकेटीसी के स्वामित्व वाला एक प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर और भवन इत्यादि हैं। वर्षों से इनकी समुचित देखरेख नहीं होने के कारण ये जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं। विगत वर्ष बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उप्र के मु...