Wednesday, September 9News That Matters

उत्तराखंड

विपक्ष की अफवाहों और भ्रम फैलाने की राजनीति को बेनकाब करने का आह्वान

विपक्ष की अफवाहों और भ्रम फैलाने की राजनीति को बेनकाब करने का आह्वान

उत्तराखंड
विपक्ष की अफवाहों और भ्रम फैलाने की राजनीति को बेनकाब करने का आह्वान देहरादून, 30 मई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मीडिया टीम को सरकार और जनता के मध्य सेतु तथा संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए मिशन 2027 में प्रचंड जीत के लिए जुटने के निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, और सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों पर संगठन और सरकार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण के साथ विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने का मार्गदर्शन दिया।   अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में अंतिम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने कैंट स्थित बीजापुर सेफ हाउस में शामिल हुए। जिसमें पार्टी की मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम के प्रदेश पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री नबीन ने सभी लोगों से प्रदेश में चल रहे राजनैतिक नैरेटिव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जोर देते हुए क...