Monday, November 16News That Matters

उत्तराखंड

व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है: धामी   

व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है: धामी  

आपका शहर, उत्तराखंड, देहरादून
  व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है: धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गुप्तकाशी में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या में आए युवाओं महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं। आशा नौटियाल जी का लगाव और जुड़ाव इस क्षेत्र से है। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधि के नाते आशा नौटियाल जी बीते 3 साल में केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर कई बार मेरे पास आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है। ...