Wednesday, September 9News That Matters

उत्तराखंड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी: अवैध निर्माण मास्टर प्लान और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन हैं

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी: अवैध निर्माण मास्टर प्लान और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन हैं

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी: अवैध निर्माण मास्टर प्लान और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन हैं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश और देहरादून में दो बड़े निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण करने वालों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कदम उठाए जाएंगे।   एमडीडीए की टीम ने पहली कार्रवाई ऋषिकेश क्षेत्र के खैरीकला श्यामपुर में की, जहां सुनील नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। शिकायतों और निरीक्षण के दौरान निर्माण को प्राधिकरण की स्...