Sunday, November 15News That Matters

देहरादून

आगामी 18 से 30 सितम्बर तक होंगे एएनएम के अभिलेखों का सत्यापन : धन सिंह रावत

आगामी 18 से 30 सितम्बर तक होंगे एएनएम के अभिलेखों का सत्यापन : धन सिंह रावत

आपका शहर, उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 391 एएनएमः डॉ. धन सिंह रावत चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अभिलेख सत्यापन कलैण्डर आगामी 18 से 30 सितम्बर तक होंगे एएनएम के अभिलेखों का सत्यापन : धन सिंह रावत देहरादून, 02 सितम्बर 2024 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 391 एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन हेतु कैलेण्डर जारी कर दिया है। चयन बोर्ड आगामी 18 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक वर्षवार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अभिलेख सत्यापन करेगा। इसके उपरांत चयनित अभ्यर्थियों का वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन परिणाम घोषित किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है...