Sunday, November 15News That Matters

Blog

Your blog category

लघु किसानों और महिलाओं को राहत देने को 10,000 फार्म मशीनरी बैंक, सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा 400 करोड़ का प्रस्ताव      

लघु किसानों और महिलाओं को राहत देने को 10,000 फार्म मशीनरी बैंक, सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा 400 करोड़ का प्रस्ताव    

Blog
  लघु किसानों और महिलाओं को राहत देने को 10,000 फार्म मशीनरी बैंक, सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा 400 करोड़ का प्रस्ताव   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, ग्राम्य विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुडी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विसतार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की कृषि एवं बागवानी आवश्यकताओं तथा किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता हेतु राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड सरकार ने कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगभग 3800 करोड़ रुपये की व्यापक योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं में नवाचार, यंत्री...