Sunday, November 15News That Matters

Blog

Your blog category

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिंमा पर गुरु महिमा से निहाल हुए संगतें   

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिंमा पर गुरु महिमा से निहाल हुए संगतें  

Blog
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिंमा पर गुरु महिमा से निहाल हुए संगतें     दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धाभाव एवं भक्तिपूर्वक मनाया गया। देश-विदेश से पहुंचीं संगतों एवम् श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के चरणों में आस्था निवेदित की और गुरु महिमा का भावपूर्ण स्मरण किया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की तथा संगतों को गुरु के उपदेशों का सार समझाया। उन्होंने संगतों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया। गुरुवार को श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की। देश विदेश से आई संगतों ने श्री दरबार साहिब में अरदास की और श्री झण्डे जी पर माथा टेका। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय ज...