Sunday, November 15News That Matters

Blog

Your blog category

जहां संकट, वहां जोशी — आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री”

जहां संकट, वहां जोशी — आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री”

Blog
  जहां संकट, वहां जोशी — आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री"       देहरादून, 18 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मजाडा और कार्लीगाड़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्लीगाड़ में आपदा के चलते लापता हुए लोगों की खोजबीन एसडीआरएफ और जेसीबी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर की जाए।   निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी मजाडा, कार्लीगाड़ निवासी मोर सिंह के घर भी पहुंचे और आपदा में लापता अंकित (22 वर्ष) के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ में आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी भेंट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ लापता लोगों को खोजने और प्रभावित परिवारों...