Sunday, November 15News That Matters

Blog

Your blog category

धराली से देहरादून तक तबाही के बीच सीएम धामी का ग्राउंड प्रेज़ेंस बना जनता का सहारा, प्रभावितों को समय पर पहुँची राहत”

धराली से देहरादून तक तबाही के बीच सीएम धामी का ग्राउंड प्रेज़ेंस बना जनता का सहारा, प्रभावितों को समय पर पहुँची राहत”

Blog
धराली से देहरादून तक तबाही के बीच सीएम धामी का ग्राउंड प्रेज़ेंस बना जनता का सहारा, प्रभावितों को समय पर पहुँची राहत"       गत चार महीनों में उत्तराखंड ने प्रकृति के विकराल रूप का सामना किया है। धराली में तबाही से लेकर थराली, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, हरिद्वार, देहरादून, चमोली तक हुई विनाशकारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। कई बार लोगों के जहन में 2013 जैसी भयानक त्रासदी की यादें तक ताज़ा हो गई, पर इस बार एक फर्क साफ़ दिखा "तैयारी, शीघ्र प्रतिक्रिया और नेतृत्व की मौजूदगी"!   इसी वजह से जान-माल का नुकसान अपेक्षाकृत कम हुआ। यह सब मिलकर उस ‘धामी मॉडल’ को परिभाषित करते हैं जिसे आज प्रदेश और देश के कुछ हिस्सों में उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।   धराली में अचानक आई तबाही ने गांव, होटल और बुनियादी ढांचे को भारी क...