Sunday, November 15News That Matters

Blog

Your blog category

डीएम सविन बंसल ने प्रभावित परिवारों को बाजार दर पर किराया देने के आदेश दिए, औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश

डीएम सविन बंसल ने प्रभावित परिवारों को बाजार दर पर किराया देने के आदेश दिए, औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश

Blog
डीएम सविन बंसल ने प्रभावित परिवारों को बाजार दर पर किराया देने के आदेश दिए, औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश   मा0 मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र सेरागांव सहस्त्रधारा में जिले के आला अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक करते हुए संग ग्राउण्ंड जीरो पर समीक्षा की। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न विभागों की परियोजनाआंे एवं सड़क आदि रेस्टोरेशन कार्य का फीडबैक लिया।  डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही तलब करते हुए विभागवार पुनर्निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक निर्माण कार्याें की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्...