Sunday, November 15News That Matters

Blog

Your blog category

महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट

महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट

Blog
महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता से देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और ...