Saturday, November 14News That Matters

Blog

Your blog category

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर डीएम सविन बंसल ने सुनिश्चित कराया वृद्धावस्था पेंशन का लाभ

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर डीएम सविन बंसल ने सुनिश्चित कराया वृद्धावस्था पेंशन का लाभ

Blog
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर डीएम सविन बंसल ने सुनिश्चित कराया वृद्धावस्था पेंशन का लाभ   सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यह आमजन, विशेषकर बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद एवं संवेदनशील मंच है। देहरादून जनपद के देहरा खास, पटेल नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत का निस्तारण किया गया।...