Saturday, November 14News That Matters

Blog

Your blog category

मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी नीति से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ

मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी नीति से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ

Blog
  मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी नीति से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनसुनवाई का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। दिनांक 02 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 548 जनसेवा शिविर (कैंप) आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की भागीदारी और विश्वास में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। *अब तक की प्रमुख उपलब्धियाँ* इस जनोन्मुखी पहल के अंतर्गत अब तक कुल 4,33,581 नागरिकों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से केवल आज ही 5,398 लोगों ने कैंप...