Saturday, November 14News That Matters

Blog

Your blog category

एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री धामी ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि

एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री धामी ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि

Blog
  एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री धामी ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू तथा उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए एमओयू की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोधों तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। *एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि* बैठक में अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत कुल 3,57,693 करोड़ रुपये के 1,779 एमओयू संपादित किए गए थे, जिनमें से अब तक 1,06,953 करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड के औद्योगि...