Saturday, November 14News That Matters

Blog

Your blog category

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर धर्मपुर चौक के पास पार्क और शिव प्रतिमा स्थापना की योजना

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर धर्मपुर चौक के पास पार्क और शिव प्रतिमा स्थापना की योजना

Blog
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर धर्मपुर चौक के पास पार्क और शिव प्रतिमा स्थापना की योजना देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अब विज़न को साकार करने के मिशन मोड में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में 07 फरवरी 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि देहरादून–मसूरी शहरी क्षेत्र के भविष्य का रोडमैप तय करने वाली बैठक साबित हुई। यह बैठक उस सोच का प्रतिबिंब रही, जिसमें विकास सिर्फ निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि कानून, पारदर्शिता, सुरक्षा, पर्यावरण और जनहित के संतुलन से जुड़ा हुआ है। *प्लानिंग से परफॉर्मेंस तक* बैठक की शुरुआत विगत तीन मा...