मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मूल्यों से जोड़ें
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मूल्यों से जोड़ें
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के आर्यनगर स्थित कन्या गुरुकुल विद्यालय एवं किशननगर के आत्माराम धर्मशाला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज सदैव से “वसुधैव कुटुम्बकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के आदर्शों पर चलता आया है, जो विश्व को शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश देता है।
काबीना मंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मूल्यों से जोड़ें। हिन्दू सम्मेलन समाज को संगठित करने, आपसी भाईचारा बढ़...
