मंत्री गणेश जोशी ने किमाड़ी में आपदा प्रभावित उद्यमियों को बड़ी राहत देते हुए ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत विकासखण्ड सहसपुर के विभिन्न गांवों के 63 परिवारों को रुपये 60 लाख से अधिक की सहायता राशि के चौक वितरित किए गए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत किमाड़ी में आपदा प्रभावित उद्यमियों को बड़ी राहत देते हुए ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत विकासखण्ड सहसपुर के विभिन्न गांवों के 63 परिवारों को रुपये 60 लाख से अधिक की सहायता राशि के चौक वितरित किए गए।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें। कैबिनेट मंत्...