Tuesday, September 8News That Matters

Blog

Your blog category

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन।

Blog
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन। बदरीनाथ धाम आगमन पर राष्ट्रपति का हुआ जोरदार स्वागत। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की राष्ट्रपति अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री ...