Saturday, April 18News That Matters

अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गुप्त समझौता है और ये दिल्ली की जनता को निर्धारित करना है कि वे किसके साथ खड़े हैं : धामी   

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गुप्त समझौता है और ये दिल्ली की जनता को निर्धारित करना है कि वे किसके साथ खड़े हैं : धामी  

अल्मोड़ा, आपका शहर, देहरादून
  आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गुप्त समझौता है और ये दिल्ली की जनता को निर्धारित करना है कि वे किसके साथ खड़े हैं : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमारबाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं वहीं दिल्ली में भ्रष्टाचार के दलदल में गोते लगा रही आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को लागू तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सीढ़ी बनाकर सत्ता में आई आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस तक को पीछे छोड़ दिया। आज केजरीवाल भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं और उनकी पार्टी घोटाला पार्टी। देश में यदि भ्रष्टाचार की को...