Sunday, November 15News That Matters

Author: negiratan

30 टीमों वाले प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभागीय टीमों का दबदबा, पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास

30 टीमों वाले प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभागीय टीमों का दबदबा, पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास

Blog
  30 टीमों वाले प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभागीय टीमों का दबदबा, पावर पैंथर्स ने रचा इतिहास       देहरादून। ट्रियो कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम पावर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों को उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट क्रिकेट देखने को मिला। *एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई ट्रॉफी* चैंपियन बनने के बाद पावर पैंथर्स की टीम ने मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर ट्रियो कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। *कॉर्पोरेट क...