Sunday, November 15News That Matters

Author: negiratan

उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे आठ सहायक लेखाकार : धन सिंह रावत

उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे आठ सहायक लेखाकार : धन सिंह रावत

आपका शहर, उत्तराखंड
उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे आठ सहायक लेखाकार : धन सिंह रावत मुख्य सेवक सदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बांटेंगे नियुक्ति पत्र प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को आठ सहायक लेखाकार मिलेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित इन सहायक लेखाकारों को मुख्य सेवक सदन में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। सहायक लेखाकारों की नियुक्ति से जहां विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम में जुटी है। राज्य सरकार एक ओर जहां विभागों में लम्बे समय से रिक्त पदों पर भर्ती निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न आयोगों व बोर्डों से चयनित युवाओं को सर...