Saturday, November 14News That Matters

Author: negiratan

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अड़ंगा लगाकर विपक्ष ने दिखाया असली चेहरा, महिला सशक्तिकरण इनके लिए सिर्फ नारा: धामी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अड़ंगा लगाकर विपक्ष ने दिखाया असली चेहरा, महिला सशक्तिकरण इनके लिए सिर्फ नारा: धामी

Blog
  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अड़ंगा लगाकर विपक्ष ने दिखाया असली चेहरा, महिला सशक्तिकरण इनके लिए सिर्फ नारा: धामी भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को बाधित करने और उसे अपनी जीत बताने वाले विपक्षी दावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने विपक्ष के इस कृत्य को 'महिला विरोधी मानसिकता' का परिचायक और बेहद शर्मनाक करार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वर्ष 2029 में महिला आरक्षण लागू होने के करोड़ों महिलाओं के सपने को अपने नकारात्मक वोटों से चोट पहुँचाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने भले ही आज सदन में वोट की राजनीति कर महिलाओं के अधिकारों का रास्ता रोकने का प्रयास किया हो, लेकिन वे देश की मातृशक्ति के हौसलों को नहीं तोड़ पाए हैं। प्रधानमं...