Saturday, November 21News That Matters

Author: negiratan

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आपदा से हुई क्षति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आपदा से हुई क्षति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की दी जानकारी

Blog
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आपदा से हुई क्षति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की दी जानकारी उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की ताजा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा राज्य के सांसदों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धराली, थराली सहित राज्य के आपदा प्रभावित अन्य क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव अभियानों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्...