Monday, April 20News That Matters

कंडोली क्षेत्र में रिस्पना-बिंदाल परियोजना से प्रभावित मकानों का सर्वे कार्य पुनः कराने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने जनता की समस्याएं मौके पर सुनीं

कंडोली क्षेत्र में रिस्पना-बिंदाल परियोजना से प्रभावित मकानों का सर्वे कार्य पुनः कराने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने जनता की समस्याएं मौके पर सुनीं

कंडोली में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना के क्षेत्र का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 27 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कंडोली पहुंचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने परियोजना क्षेत्र में आ रहे कच्चे एवं पक्के मकानों के सर्वे कार्य को न्यायसंगत ढंग से पुनः करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अरविन्द डोभाल, पीडब्ल्यूडी ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *